Home उत्तर प्रदेश एएमयू में धरना प्रदर्शन के बीच नमाज़ को लेकर तनाव, पुलिस तैनात
उत्तर प्रदेशराज्य

एएमयू में धरना प्रदर्शन के बीच नमाज़ को लेकर तनाव, पुलिस तैनात

Share
Share

अलीगढ़ (यूपी) । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रों का धरना प्रदर्शन लगातार कई दिनों से बाब ए सैयद गेट पर जारी है। यह प्रदर्शन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहा है। शुक्रवार को छात्रों ने गेट के बाहर नमाज़ अदा करने की कोशिश की।जिसे प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। इससे छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए एएमयू प्रशासन ने पुलिस को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में छात्रों को रोका गया। छात्रों की मुख्य मांग है कि पूरी प्रॉक्टोरियल टीम इस्तीफा दे।

इस मुद्दे पर प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा कि 80 प्रतिशत छात्र कक्षाओं में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं, केवल 20 प्रतिशत छात्र ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई दिनों से मुख्य गेट बंद है और सड़क पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति सरकार ने नहीं दी है, इसलिए छात्रों को रोका गया।

फिलहाल एएमयू गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles