Home मनोरंजन फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रथम भाग प्राचयम ओटीटी पर किया गया रिलीज
मनोरंजन

फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रथम भाग प्राचयम ओटीटी पर किया गया रिलीज

Share
Share

मुंबई । वीईसी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म “जगतगुरु श्री रामकृष्ण” का पहला भाग प्राचयम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी हैं।यह फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर आधारित हैं।जिसमें हजारीबाग झारखंड के कलाकारों ने अभिनय किया हैं।यह फिल्म कुल पाँच एपिसोड में रिलीज होगी।श्री रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के गुरु थे।उनके जीवन से जुड़ी इस फिल्म से दर्शकों को उन्हें जानने और उनके महान संदेशों से प्रभावित होने का सुअवसर मिलेगा।
फिल्म में साधक रामकृष्ण की भूमिका में अमरकांत राय, स्वामी विवेकानंद की भूमिका में मुकेश राम प्रजापति और माँ शारदा की भूमिका में श्रेष्ठा भट्टाचार्य हैं।जबकि, स्वयं निर्माता गजानंद पाठक ने गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस का अभिनय किया है। इनके अलावा, मनोज पांडेय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पाण्डेय, त्रिदेव, चंचला रॉय और अजीत अरोरा ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
बता दें कि इसमें प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के साथ-साथ सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने भी अपनी आवाज़ दी है, जबकि संगीत अजय मिश्रा ने तैयार किया है और छायांकन राहुल पाठक का है।
इस फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक हैं और इसका निर्देशन डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने किया है। दीपक घोष ने कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई है। ओटीटी पर रिलीज़ होने से पहले यह फिल्म हजारीबाग के लक्ष्मी सिनेमा टॉकीज और राजधनवार के राजमणि सिनेमा हॉल में भी प्रदर्शित की जा चुकी है।
फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म अब ओटीटी के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँच सकेगी।यह फिल्म दर्शकों को श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।
प्राचयम ओटीटी के बाद बहुत जल्द फिल्म दूरदर्शन में और वेव्स ओटीटी में भी प्रदर्शित होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...