Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से संबंधित बैठक का आयोजन
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से संबंधित बैठक का आयोजन

Share
Share

बेलगड़िया स्थित आरएसपी कॉलेज में बच्चों को करायी जाएगी यूपीएससी की तैयारी – उपायुक्त

धनबाद । समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य सरकार की प्राथमिकताओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के अनुरूप सीएसआर निवेश को बढ़ावा देने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संबंधित कम्पनियों के द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी योजना मद से संचालित योजनाओं की प्रगति तथा उनके द्वारा किए जा रहें कार्यों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई। इस दौरान बीसीसीएल, टाटा, ईसीएल मुगमा, हर्ल, डीवीसी मैथन, एसीसी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को जनहित में अपने स्तर से किये जा रहे विकास कार्यो से अवगत कराया। इस दौरान आंगनबाड़ी निर्माण, मरम्मती, पुलिसिंग हेतु बाइक, ट्रैफिक व्यवस्था हेतु बैरिकेड्स, दिव्यांग हेतु स्कूटी, सिविल सर्विस की तैयारी हेतु कोचिंग क्लास समेत अन्य प्रस्ताओ पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा की राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से डुप्लिकेसी को रोकते हुए सीएसआर फंड के सर्वोत्तम उपयोग को सुनिश्चित करें और दीर्घकालिक प्रभाव वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

मौके पर जिला योजना पदाधिकारी मुकेश बाउरी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चंदन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप समेत बीसीसीएल, टाटा, ईसीएल मुगमा, हर्ल, डीवीसी मैथन, एसीसी के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...