Home उत्तर प्रदेश नगदी व सोने चांदी के आभूषण के साथ दो चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राईमझारखण्डराज्य

नगदी व सोने चांदी के आभूषण के साथ दो चोर गिरफ्तार

Share
Share

अलीगढ़ : अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना इलाके में कंपनी बाग के पास कारोबारी शिवम मित्तल के घर में अज्ञात चोरों ने घर के ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात वह नगदी सहित बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का सफल अनावरण करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने शत प्रतिशत नगदी व सोने चांदी के आभूषण को बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से अमेरिकन डायमंड सहित सोने चांदी के जेवरात व नगदी मिलकर एक करोड रुपए से अधिक की बरामदगी पुलिस ने की है।

ख़ुलासे पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना इलाके में 26 में 27 अगस्त की रात्रि में कंपनी बाग के पास एक कारोबारी शिवम मित्तल के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने सोने चांदी के जेवरात वह नगदी चोरी कर ली थी।इस घटना के संबंध में गांधी पार्क थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।जिसके बाद कई टीमों को इस घटना के सफल अनावरण वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।अब इस घटना में पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों बबलू पठान व संजय उर्फ सज्जन को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।साथ ही उनके पास से अमेरिकन डायमंड सहित सोने चांदी के जेवरात व नगदी पुलिस ने बरामद की है।कुल मिलाकर एक करोड रुपए से अधिक की नगदी व ज़ेवरात पुलिस ने बरामद किए हैं।इस घटनाक्रम में पुलिस का खुलासे में बरामद की हुई नगदी व सोने चांदी के जेवरात शत प्रतिशत हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गांधी पार्क पुलिस बह एसओजी टीम को 10000 का पुरस्कार में सशक्ति पत्र दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...