Home झारखण्ड बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा जमीन की मापी किए जाने का करेंगे विरोध
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा जमीन की मापी किए जाने का करेंगे विरोध

Share
Share

जान देंगे, जमीन नहीं देंगे : नगरीकला के ग्रामीणों का बीसीसीएल को स्पष्ट संदेश

कतरास : नगरीकला मौजा की 217.53 डिसमिल खेती योग्य जमीन को लेकर बीसीसीएल के नापी और अधिग्रहण के प्रयासों के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा ऐतराज जताया है। 3 सितंबर को बाघमारा अंचल में बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा जमीन की मापी किए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में ग्रामीण हथियार लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

नगरीकला उत्तर पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकु महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि उनकी जमीन किसी भी कीमत पर बीसीसीएल को नहीं दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर आवाज उठाने और अपनी जमीन की रक्षा करने की अपील की। “हम अपनी जमीन की रक्षा के लिए अपनी जान भी देने को तैयार हैं,” उन्होंने जोर देकर कहा।

जानकारों के अनुसार, 1984-85 में बीसीसीएल ने इस जमीन को अधिग्रहित किया था, जिसमें कुल 123 रैयत शामिल हैं। इनमें से 23 रैयतों ने मात्र कौड़ी के भाव में मुआवजा प्राप्त किया था। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला खनन के बाद बीसीसीएल को जमीन का समतलीकरण कर उसे पुनः रैयतों को सौंपना चाहिए।

बैठक में ग्रामीणों ने 3 सितंबर को ऐतिहासिक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसमें वे रांची नगरी की लड़ाई की तरह ही अपनी एकता और संघर्ष का परिचय देंगे। इस दौरान ग्रामीण अपने अधिकारों के लिए मजबूत आवाज उठाएंगे।

इस बैठक में मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो, शिव प्रसाद महतो, नारायण महतो, परशुराम रवानी, जगदीश महतो, सुभाष महतो, गंगा महतो, मीना देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। जिन्होंने एकता और संघर्ष का संदेश दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles