Home झारखण्ड ओपीडी, डायलिसिस सहित अन्य सेवाओं में सदर अस्पताल ने की 207% प्रगति
झारखण्डराज्यहेल्थ

ओपीडी, डायलिसिस सहित अन्य सेवाओं में सदर अस्पताल ने की 207% प्रगति

Share
Share

औसतन 571 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं अस्पताल

3 माह में ओपीडी में पहुंचे 30477 मरीज

2372 लोगों ने कराया डायलिसिस, 8289 सैंपल की टस्टिंग, 541 नॉर्मल डिलीवरी

धनबाद : जिले के हृदयस्थल पर स्थित सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के सतत प्रयास, प्रोत्साहन, समीक्षा एवं निगरानी के बाद सदर अस्पताल ने विगत तीन माह में जिले के लोगों को सेवा प्रदान करने में 207 प्रतिशत प्रगति की है। व्यवस्था में लगातार सुधार होने के कारण औसतन 571 लोग प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। जून महीने में 10620 लोग सदर अस्पताल में विभिन्न इलाज के लिए आए। जून महीने में यह आंकड़ा 19916 हुआ। जबकि अगस्त महीने में 207% की प्रगति के साथ 22013 लोग सदर अस्पताल में विभिन्न इलाज के लिए पहुंचे। इन तीन महीनों में कुल 52549 लोगों ने अस्पताल में विभिन्न तरह का इलाज कराया।

विगत जून महीने में जहां 6797 ओपीडी, 701 डायलिसिस, 100 नॉर्मल डिलीवरी, 1544 सैंपल टेस्टिंग व अन्य चिकित्सा के लिए 10620 व्यक्ति पहुंचे, वहीं जुलाई महीने में ओपीडी की संख्या 11812 हुई। 822 लोगों ने डायलिसिस करवाया, 212 नॉर्मल डिलीवरी हुई तथा 2724 सैंपल की टेस्टिंग के साथ 19916 लोग अस्पताल आए। जबकि अगस्त महीने में ओपीडी में आने वालों की संख्या 11868 पहुंच गई। 849 लोगों ने डायलिसिस कराया। 229 नॉर्मल डिलीवरी हुई। 4031 सैंपल की टेस्टिंग के साथ 22013 लोग अस्पताल आए।

जून महीने में आईपीडी में 847, जुलाई में 2311 तथा अगस्त में यह आंकड़ा 2948 पहुंच गया। सी सेक्शन (एलएससीएस) में विगत तीन माह में 386, दंत चिकित्सा में 426, जबकि 1060 लोगों की ड्रेसिंग की गई। वहीं एमटीसी में 2005 का उपचार कर पौष्टिक आहार दिया गया। जून, जुलाई एवं अगस्त महीने में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1111 रही। जून महीने में 229, जुलाई में 423 तथा अगस्त महीने में 459 लोग अस्पताल से सफल इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए।

वहीं एसएनसीयू में 78, डीसीएचसी में 6 तथा 12 मरीजों के बीच आयुष्मान किट का वितरण किया गया।आपातकालीन सेवा में जून महीने में 16, जुलाई में 10, अगस्त में 12 सहित 38 लोगों का इलाज किया गया। विगत तीन माह में 9 लोगों की परिवार नियोजन, 3 की ऑर्थोपेडिक, 42 मेजर व 104 माइनर सर्जरी की गई।

सदर अस्पताल की प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिले वासियों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब सदर अस्पताल में लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी के विभिन्न टेस्ट निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए अस्पताल की लेबोरेट्री को आधुनिक रूप प्रदान किया गया है। अस्पताल में उच्च गुणवत्ता के बायोकेमेस्ट्री सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, एचडी बायो सेंसर, एलाइजा मशीन, कंपलीट ब्लड काउंट के दो मशीन उपलब्ध है। अस्पताल में हड्डी रोग, फिजिशियन, सर्जरी, नेत्र, दंत रोग, शिशु रोग, मनोरोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजियोथेरेपी तथा ईएनटी स्पेशलिस्ट उपलब्ध है। इसके अलावा गायनी इमर्जेंसी व जेनरल इमर्जेंसी में तीन शिफ्ट में चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...