Home क्राईम अकाउंटेंट और आउटसोर्स कर्मचारी 30,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार.
क्राईमजुर्ममध्य प्रदेशराज्य

अकाउंटेंट और आउटसोर्स कर्मचारी 30,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार.

Share
Share

पिछोर नगर परिषद में लोकायुक्त का छापा, अकाउंटेंट और आउटसोर्स कर्मचारी 30,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पिछोर (मप्र) : पिछोर नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट दीपक बनाफर और आउटसोर्स कर्मचारी रामबाबू त्रिपाठी को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई कंप्यूटर और प्रिंटर सप्लाई करने वाले शिकायतकर्ता विशाल केवट की शिकायत पर की गई, जिनसे उनके बिल के भुगतान के लिए 15% कमीशन की मांग की गई थी।
शिकायतकर्ता विशाल केवट ने नगर परिषद को ₹4,77,000 मूल्य के कंप्यूटर और प्रिंटर सप्लाई किए थे। जब वह अपने भुगतान के लिए गए, तो उनसे अकाउंटेंट दीपक बनाफर और आउटसोर्स कर्मचारी रामबाबू त्रिपाठी ने कुल बिल का 15% यानी ₹60,000 बतौर कमीशन मांगा। बातचीत के बाद, शिकायतकर्ता ₹30,000 की पहली किस्त देने को तैयार हो गए और इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त विभाग में दर्ज कराई।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही विशाल केवट ने रिश्वत की रकम दोनों कर्मचारियों को दी, लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद से नगर परिषद कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। लोकायुक्त पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

संवाददाता : मुकेश प्रजापति (पिछोर, मध्यप्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles