Home झारखण्ड नेट परीक्षा में बीबीएमकेयू से भौतिकी विषय में अकेले सफल छात्र बने स्वयं स्वर्ण
झारखण्डराज्य

नेट परीक्षा में बीबीएमकेयू से भौतिकी विषय में अकेले सफल छात्र बने स्वयं स्वर्ण

Share
Share

धनबाद : जुलाई 2025 में आयोजित सीएसआईआर नेट परीक्षा में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद से भौतिकी विषय में स्वयं स्वर्ण ने बड़ी सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं विभाग का गौरव बढ़ा है। भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ. उमामागेश्वरी ने कहा, “स्वयं स्वर्ण की यह उपलब्धि विभाग के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।” विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णनाथ बंद्योपाध्याय, डॉ. दिलीप कुमार गिरी, डॉ. अजय प्रसाद और डॉ. राजेंद्र प्रताप ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि स्वयं स्वर्ण ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में भौतिकी विषय से इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले वे एकमात्र छात्र है।

स्वयं स्वर्ण की इस सफलता से उनके माता-पिता, दादा, चाचा तथा परिवार के अन्य सदस्य भी अत्यंत प्रसन्न हैं। परिजनों ने इसे उनके कठिन परिश्रम और ईश्वर की कृपा का परिणाम बताया। अपनी उपलब्धि पर स्वयं स्वर्ण ने कहा, “यह सफलता मेरे माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के आशीर्वाद का फल है। विशेष रूप से मैं इसे अपने बड़े भाई दिवंगत वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक स्वर्णकार को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने सदैव मुझे हिम्मत और मार्गदर्शन दिया।”

स्वयं स्वर्ण ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह से प्राप्त की। इसके बाद वे कतरास कॉलेज, कतरास के छात्र रहे और फिर भौतिकी में उच्च शिक्षा लेकर आगे बढ़े। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर परिश्रम, धैर्य और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल

दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग कुंदन...

आर्या म्यूजिक पर सुनें सत्या एस पांडेय और सावन कुमार के गानें

मुंबई : आर्या म्यूजिक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सत्या एस पांडेय और...

अनुमंडल दंडाधिकारी ने धनबाद विधानसभा के वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ की करेंगे सहायता धनबाद...

बच्चों का दो दिवसीय निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रांची (झारखंड) : बच्चों और युवाओं को सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने...