Home झारखण्ड आदिवासी एकजुटता, महादरबार के लिए संगठनों को सौंपा आमंत्रण पत्र
झारखण्डराज्य

आदिवासी एकजुटता, महादरबार के लिए संगठनों को सौंपा आमंत्रण पत्र

Share
Share

धनबाद : धनबाद जिला अंतर्गत शक्तिचौक के समीप स्थित आयोबेटा कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक महत्वपूर्ण बैठक आदिवासी संगठनों से की गई। बैठक में टाटा जमशेदपुर से आए आदिवासी महासभा के महासचिव कृष्णा हंसदा और माझी परगना महल के सलाहकार पंचानन सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 14 सितंबर को जमशेदपुर में “आदिवासी सांवता सुसार अखाड़ा” के बैनर तले आयोजित होने वाले आदिवासी महा दरबार की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान धनबाद के विभिन्न आदिवासी संगठनों को आमंत्रण पत्र (निमंत्रण पत्र) सौंपा गया। बैठक में आदिवासी समाज की उन्नति, परंपराओं की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही राज्य सरकार के उस हालिया निर्णय पर नाराज़गी जताई गई। जिसमें जनजातीय भाषाओं को नज़रअंदाज़ कर अन्य भाषाओं के विकास के लिए साहित्य अकादमी को मंजूरी दी गई है। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मुद्दा महा दरबार में ज़ोर-शोर से उठाया जाएगा और विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक में सोनोत संथाल समाज धनबाद, आदिवासी सेचेद अखाड़ा धनबाद, खेरवाल जुमीद गावंता बलियापुर और आदिवासी युवा मोर्चा निरसा के पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रमुख रूप से सनातन सोरेन, सुरेंद्र हेंब्रम, परवीन हंसदा, रतन मरांडी, संजीव हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन सहित बड़ी संख्या में आदिवासी संगठन शामिल हुए।
इसके अलावा अलसा सोरेन, रमेश सोरेन, उमेश हेंब्रम, सुधीर हेंब्रम, राजेश मरांडी, शिव कुमार सोरेन, लखन लाल टुडू, प्रदीप, रविंद्र हंसदा और मनसा राम मुर्मू समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...