Home क्राईम पिता द्वारा बेटी और तीन साल की नातिन की हत्या
क्राईमजुर्मपंजाबराज्य

पिता द्वारा बेटी और तीन साल की नातिन की हत्या

Share
Share

मां की मौत के बाद इलाज के दौरान तीन साल की बच्ची की भी मौत

बठिंडा (पंजाब) : बठिंडा जिले के गांव विरक कला में अनख के कारण पिता द्वारा अपनी बेटी और तीन साल की नातिन की हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हत्या इसलिए की गई क्योंकि बेटी ने पांच साल पहले अपने ही गांव के लड़के रवि शर्मा से प्रेम विवाह किया था और हाईकोर्ट से सुरक्षा लेकर शादी की थी।

इस संबंध में डीएसपी रूरल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे गांव विरक कला के बस अड्डे पर एक लड़की, जिसकी पहचान जसमंदीप कौर उर्फ जैस्मिन के रूप में हुई, अपनी चार साल की बेटी के साथ खड़ी थी। तभी राजवीर सिंह ने वहाँ आकर अपनी बेटी जसमंदीप कौर की हत्या कर दी और उसकी गोद में बैठी तीन साल की बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस मौके पर डीएसपी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि हत्यारा राजवीर सिंह गांव का नंबरदार (ग्राम प्रधान) भी है और जट्ट सिख समुदाय से संबंधित है। उसकी बेटी जसमंदीप कौर ने रवि शर्मा से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज़ होकर पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।

इलाज के दौरान घायल हुई तीन साल की बच्ची, जिसका नाम ‘इहम नूर’ था, की भी मृत्यु हो गई है।

फिलहाल आरोपी राजवीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...