Home झारखण्ड माहवारी प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है- उपायुक्त
झारखण्डराज्य

माहवारी प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है- उपायुक्त

Share
Share

“धनबाद में हुआ ‘पीरियड फेस्ट और पैड यात्रा’, माहवारी अब शर्म नहीं, गर्व की बात है”

धनबाद : गुरुवार को जिला के टाउन हॉल में पीरियड्स पर जागरूकता बढ़ाने तथा मिथकों को तोड़ने के उद्देश्य से पीरियड फेस्ट का आयोजन गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा की हमें माहवारी पर चुप्पी तोड़नी होगी। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है।

जहां पहले माहवारी जैसे विषय पर बात करने से लोग कतराते थे, वहीं अब धनबाद शहर की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुले आम ‘माहवारी शर्म की नहीं गर्व की बात है’ जैसे नारे गूंजे।

धनबाद की 16 सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्ट नव चेतना के तहत पहले से ही माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो कि गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की एक सी.एस.आर पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है – पीरियड्स पर जागरूकता बढ़ाना, मिथकों को तोड़ना और न सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी इतने सवेंदनशील मुद्दे पर जागरूक करना।

माहवारी या मासिक धर्म जिसपर कभी खुल कर बात नहीं होती, यहाँ तक कि सैनिटरी पैड्स को भी छुपा कर रखा जाता है इस विषय पर बच्चों ने पैड की ही शेप के कार्ड बनाकर ढोल की थाप पर नाचते, गाते धनबाद की गलियों को जागरूक किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles