Home झारखण्ड “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक
झारखण्डराज्य

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक

Share
Share

नगर स्तरीय अंतर्विभागीय अभिसरण समन्वय समिति की बैठक संपन्न

धनबाद । नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की तैयारियों की समीक्षा करना था। बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसका लक्ष्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

अभियान के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, कैंसर और टीबी की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण, पोषण परामर्श, योग एवं प्रकृति परीक्षण जैसी सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही आभा आईडी और पीएम-जय नामांकन जैसी डिजिटल सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत पूरे देश में एक लाख से अधिक शिविर लगाए जाने की योजना है।

बैठक में पिछले तीन महीनों की ओपीडी सेवाओं की समीक्षा की गई और सेवा गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया गया। एनसीडी पोर्टल की प्रगति पर भी चर्चा हुई और समय पर डेटा अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक में परिवार नियोजन सेवाएँ शीघ्र ही प्रारंभ की जाएंगी।

बैठक में नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सनी कुमार, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. गायत्री, बाघमारा, झरिया और धनबाद के सीडीपीओ, धनबाद, झरिया एवं बाघमारा के एमओआईसी, सभी अर्बन पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर्स, बिनय कुमार यादव, गौतम कुमार, रमेश कुमार, पीएसआई इंडिया के प्रेम कुमार, रुपेश कुमार, लालदेव, सिटी मैनेजर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...