Home झारखण्ड विस की विशेष समिति ने किया कतरास व मधुबन क्षेत्र का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

विस की विशेष समिति ने किया कतरास व मधुबन क्षेत्र का निरीक्षण

Share
Share

रैयतों की समस्या का समाधान करने के लिए बनेगा विशेष कोषांग

धनबाद । झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने समिति के अध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन की उपस्थिति में कतरास कांटा पहाड़ी एवं मधुबन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान समिति ने आउटसोर्सिंग कार्यों एवं उनसे रैयतों की जमीन को हो रही क्षति की स्थिति का अवलोकन किया।

स्थल भ्रमण से पूर्व समिति ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल, निदेशक संजय कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में आउटसोर्सिंग कार्यों एवं रैयतों की जमीन पर हो रही क्षति से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ने कहा कि रैयतों की जमीन संबंधित समस्या का निराकरण करने के लिए उपायुक्त ने एक विशेष कोषांग का गठन करने की बात कही है। इसमें रैयतों के भूमि संबंधित कागजातों की जांच की जाएगी और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी को जमीन की मापी करने तथा रैयतों की जमीन का सीमांकन करने का भी निर्देश दिया है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अमीन की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है। मापी के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यदि गौर आबाद भूमि पर ओवर बर्डन डंप किया है तो संबंधित कंपनी राजस्व विभाग में राशि जमा करेगी और यदि रैयतों की जमीन पर ओबी डंप किया है, तो रैयत को मुआवजा देगी।

वहीं बैठक में उपायुक्त ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) को ब्लास्टिंग एवं खनन के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा नियमित रूप से खनन स्थल की निगरानी करने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएमओ रितेश राज तिग्गा, डीएलएओ राम नारायण खालको के अलावा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles