Home झारखण्ड बीबीएमकेयू में परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ हंगामा, आजसू छात्र संघ ने की इस्तीफे की मांग
झारखण्डराज्य

बीबीएमकेयू में परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ हंगामा, आजसू छात्र संघ ने की इस्तीफे की मांग

Share
Share

धनबाद । आजसू छात्र के जिलाध्यक्ष विकाश कुमार के नेतृत्व में पीड़ित छात्रों के साथ (बीबीएमकेयू) परीक्षा नियंत्रक धनंजय सिंह से स्नातक सेमेस्टर-2 एवं स्नातक सेमेस्टर-3 के परीक्षा शुल्क भरने की समस्या तथा रिजल्ट साइट पर नहीं खुलने की समस्या से अवगत करवाने गए थे। परंतु परीक्षा नियंत्रक द्वारा दुर्व्यवहार कर छात्रों को चैंबर से बाहर जाने की धमकी दी और कहने लगे आप किससे अनुमति लेके मेरे चैंबर के अंदर आए। यह कथनी सुनते ही आजसू छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक धनंजय कुमार सिंह के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्र नेताओं ने वीसी डॉ. राम कुमार सिंह के समक्ष “परीक्षा नियंत्रक होश में आओ”, “मनमानी नहीं चलेगी” और “इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष विकाश कुमार का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक छात्रों के काम में मनमानी करते हैं। दूर-दराज़ से आने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवश्यक कार्यों के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम दलित समाज से आते हैं और इसी कारण परीक्षा नियंत्रक हमारे साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर कुलपति राम कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात का कोई असर नहीं हुआ।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब परीक्षा नियंत्रक खुद मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता करने की बजाय उनका वीडियो बनाने लगे। इससे गुस्साए छात्र और भड़क गए।

इस संबंध में कुलपति से पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया।

आजसू जिला महासचिव नीतेश महतो ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक के आगे विश्वविधालय के सभी अधिकारी क्यों नतमस्तक है, क्यों इस तरह के निंदय घटना के बाद भी विश्वविधालय प्रशासन क परीक्षा नियंत्रक को संरक्षण प्रदान कर रही है।

इसके पश्चात परीक्षा नियंत्रक वार्ता कर छात्रों की सभी समस्याओं का समाधान कर आजसू छात्र संघ से इस दुर्व्यवहार के लिए छमा मांगी और भविष्य में इस तरह की पुनः घटना नहीं होगा इसके लिए अस्वस्थ किया।

मौके पर छात्र नेता विक्की कुमार, सुदामा महतो, राज हाजरा, भोला पासवान, रौनक कुमार, विजय महतो, कबीर यादव, आदित्य ओझा, राजवर्धन सिंह, मलय रवानी, बंटी हरि, सुमित सरदार, विवेक गोप सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...