Home झारखण्ड महिला की शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, सीएस सहित चिकित्सकों के दल को भेजा महिला के घर
झारखण्डराज्य

महिला की शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, सीएस सहित चिकित्सकों के दल को भेजा महिला के घर

Share
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड के बहियारडीह पंचायत के जोगिडीह बस्ती में रहने वाली एक महिला रश्मि रानी की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन सहित चिकित्सकों के दल को महिला के घर भेज कर उनकी समस्या का समाधान कराया।

दरअसल, महिला ने उपायुक्त से शिकायत की थी कि वह अपने नवजात बच्चे को पोलियो का टीका दिलाने के लिए बहियारडीह पंचायत के स्वास्थ्य केन्द्र गई थी। लेकिन वहां की एएनएम ने टीका उपलब्ध नहीं है, बताकर उन्हें वापस भेज दिया। ऐसा उनके साथ दो सप्ताह तक किया गया।

महिला ने इसकी सूचना उपायुक्त को दी। मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा को इसकी जांच कर महिला की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात सिविल सर्जन शुक्रवार को बाघमारा पहुंचे। बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी सहित मेडिकल टीम के साथ महिला के घर गए।

उन्होंने महिला से सारी जानकारी प्राप्त की तथा तत्काल टीकाकरण कराने की व्यवस्था की। उन्होंने बाघमारा के एमओआईसी, सहिया, एएनएम को टीकाकरण किए जाने वाले बच्चों की सूची बनाकर और गणना कर वैक्सीन प्राप्त कर टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles