Home झारखण्ड सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन
झारखण्डराज्य

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन

Share
Share

कतरास । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण देवी-भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। विद्यालय परिवार के सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया, समस्त आचार्यगण, उप प्राचार्य श्रेया सरकार, छात्र – छात्राओं एवं अभिभावकगण इस आयोजन में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना एवं मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात् पारंपरिक विधि से नन्हीं बालिकाओं का पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर चरणस्पर्श, पुष्पांजलि अर्पण एवं तिलक किया गया। बालिकाओं को भोजन, उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान कर नारी शक्ति के सम्मान और महत्व को प्रतिपादित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने कहा कि “नवरात्रि पर्व मातृ शक्ति की उपासना का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें यह संदेश देता है कि नारी केवल शक्ति का स्वरूप नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है।”

इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक वातावरण का माहौल बना रहा। भैया-बहनों ने भी भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम और भी मनमोहक बन गया। पूरा वातावरण “या देवी सर्वभूतेषु” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
अंत में सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बालिकाओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और ये संकल्प लिया कि समाज में नारी का सम्मान और भी सशक्त रूप से स्थापित किया जाएगा।

यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और संस्कारों के संवर्धन का प्रेरक संदेश भी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles