Home झारखण्ड कतरास निवासी मनोज सोनी ने अपने पिता रामचंद्र सोनार का मरणोपरांत किया नेत्रदान
झारखण्डराज्य

कतरास निवासी मनोज सोनी ने अपने पिता रामचंद्र सोनार का मरणोपरांत किया नेत्रदान

Share
Share

धनबाद । शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कतरास निवासी मनोज सोनी ने अपने पिता रामचंद्र सोनार का मरणोपरांत अस्पताल के नेत्र विभाग में नेत्रदान किया। मनोज सोनी के मित्र समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने नेत्रदान के लिए परिवार को प्रेरित किया। मनोज सोनी ने बताया कि मरणोपरांत पिता के नेत्रदान से वह गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को रोशनी मिलेगी और उनके पिता धरती पर ही मरणोपरांत अमर रह जायेंगे।अंकित राजगढ़िया ने बताया कि नेत्रदान जीवन का सबसे अमूल्य दान है। इसे हर किसी को करना चाहिए। साथ ही अंकित राजगढ़िया ने अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉक्टर दिनेश गिनडोरिया और डॉक्टर एमके दुबे का विशेष आभार व्यक्त किया। नेत्रदान के बाद अस्पताल के नर्स , वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मी ने नेत्रदानी को सलामी दिया। जो झारखंड में पहली बार किसी के नेत्रदान के बाद हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाँधी सेवा सदन में महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि।

धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को गाँधी सेवा...

वार्ड 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने लिलोरी मंदिर में की पूजा अर्चना।

धनबाद । वार्ड संख्या 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने अपनी...

रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती, जिला प्रशासन के बड़े फैसले।

रांची । रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की...

नौशीन खान की अध्यक्षता में जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

विकास कार्यों पर गंभीर मंथन, विधायक मंगल कालिंदी के महत्वपूर्ण सुझाव। विभिन्न...