Home झारखण्ड जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Share
Share

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लखी सोरेन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोनु दुबे, भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के रतिलाल महतो,‌ समेत अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि) एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश,चतरा के जंगलों में गिरा विमान।

​चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक बेहद दुःखद और बड़ी...

झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।

धनबाद । सोशल मीडिया पर धनबाद नगर निगम चुनाव के दिन का...

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...