Home मनोरंजन भोजपुरी फिल्म “प्यार में गुमराह” का ट्रेलर देखें 10 अक्टूबर को आर्या डिजिटल ओटीटी पर
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म “प्यार में गुमराह” का ट्रेलर देखें 10 अक्टूबर को आर्या डिजिटल ओटीटी पर

Share
Share

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म “प्यार में गुमराह” का ट्रेलर 10 अक्टूबर को आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज की जायेगी।जिसकी जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दी गई।उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ही फिल्म के इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया राइट्स लिये हैं एवं इसी के साथ ट्रेलर रिलीज की घोषणा की जारी हैं।
” प्यार में गुमराह” एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।जिसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा एक साथ भरपूर देखने को मिलेगा।ट्रेलर में फिल्म की झलक दर्शकों को दिखेगी।जिससे वे फिल्म के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।


इस फिल्म में राजू सिंह माही, सोनालिका प्रसाद, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, श्रद्धा नवल एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया हैं और सभी की अपनी एक अलग पहचान व प्रशंसक समर्थक हैं।
फिल्म के निर्माता सुनील जागेटिया, निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि कई फिल्मों के राइट्स लिए गए हैं।जो एक – एक करके रिलीज होंगे।दर्शकों को भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म में भरपूर मनोरंजन का आनंद मिलेगा।आर्या डिजिटल ओटीटी के लाखों डाउनलोड्स हो चुके हैं और सब्सक्रिप्शन भी सामान्य हैं।यह स्मार्ट टीवी और स्मार्ट फोन दोनों में देख सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...