Home झारखण्ड केके फ्यूजन फिट जिम का शुभारंभ, फ्री रजिस्ट्रेशन का ऑफर
झारखण्डराज्य

केके फ्यूजन फिट जिम का शुभारंभ, फ्री रजिस्ट्रेशन का ऑफर

Share
Share

बड़की बौआ । भूली तेतुलमारी रोड बड़की बौआ 7 नंबर मोड़ और मोहलीडीह फाटक के बीच में बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत केके फ्यूजन फिट जिम का शुभारंभ किया गया।विधिवत रूप से फीता काट कर जिम का उद्घाटन किया गया।
केके फ्यूजन फिट जिम के मालिक नंदू सिंह एवं संचालनकर्ता करण सिंह ने बताया कि अभी विशेष ऑफर के तहत तीन दिनों फ्री रजिस्ट्रेशन रखा गया हैं।वहीं आस – पास के क्षेत्र को को देखते हुए न्यूनतम फीस रखा गया हैं।कतरास के सर्टिफाइड ट्रेनर राहुल कुमार इस जिम में अपनी सेवा देंगे।


वहीं समाजसेवी एवं करण सिंह के मामा महेंद्र सिंह ने बताया कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं नशा को छोड़ शरीर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस जिम का शुभारंभ हुआ हैं।पंचायत अंतर्गत आस – पास में इस प्रकार के सुविधायुक्त एवं व्यवस्था पूर्ण जिम की कमी थी, जो अब पूरी हुई हैं।यहां न्यूनतम शुल्क पर ट्रेनर के साथ युवाओं को अपना बेहतर स्वास्थ्य करने का अवसर मिलेगा।शरीर को फिट रखने के लिए नियमित जिम जरूरी हैं।इसके साथ ही योग भी करना चाहिए।स्वास्थ्य के प्रति जितना ज्यादा ध्यान देंगे, उतना ही बीमारी से दूर रहेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से गणमान्य जन झामुमो नेता दिनेश महतो, राकेश कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे, मुखिया भीम लाल रजक, सरपंच शंकर रजक, शिवनन्दन महतो, बिमलेश सिंह, सुदृष्ट कुमार, अशोक कुमार सिंह, परेश सिंह, शिव कुमार महतो, रविराज प्रसाद, प्रदीप सिंह एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles