Home झारखण्ड कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन
झारखण्डराज्य

कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन

Share
Share

धनबाद । सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा मल्टी परपज कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी (एमपीसीएस) के सशक्तिकरण पर मंगलवार को कला भवन के सामने स्थित विवाह भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, विशिष्ट अतिथि निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड) एक राज्य स्तरीय शीर्ष सहकारी संस्थान है, जो कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) झारखण्ड सरकार से निबंधित है। उन्होंने कहा इसका दायित्व कृषि एवं वनोपज की खरीद, भंडारण, प्रसंस्कारण और विपणन, बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि का इनपुट व्यवसाय, कृषि अवसंरचना के लिए वेयर हाउस, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण ईकाइयों, राईस मिल इत्यादि है।

साथ ही शीर्ष संगठनों एवं निजी कंपनियों के साथ विपणन हेतु संस्थागत सहयोग करना, सहकारी योजनाओं से संस्थागत अनुदान एवं अवसंरचना हेतु अभिसरण तथा लाह, शहद आदि के उत्पादन में वृद्धि सहित अन्य गतिविधियां है।

इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि कृषि एवं लघु वनोपज के संग्रहण एवं विपणन के उद्देश्य से राज्य में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड का गठन वर्ष 2021 में किया गया। इसी तर्ज पर 2021 में धनबाद जिला सहकारी संघ का गठन किया गया। इसमें निबंधन के समय 22 सदस्य थे। वर्तमान में 30 पैक्स इससे सम्बद्ध हैं।

कहा जाता राज्य के मल्टी परपज कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी सिद्धकोफेड की सदस्यता प्राप्त कर संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकते है। साथ ही कहा जिले के कृषक पाठशाला में मल्टी परपज कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी से जुड़े कृषकों को बकरी, बतख, गौ, सुकर, मुर्गी, मधुमक्खी, मत्स्यपालन एवं ऑर्गेनिक खेती, लाह की खेती, मशरूम की खेती इत्यादि विषयों पर जिला संघ द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...