Home झारखण्ड विधानसभा समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा
झारखण्डराज्य

विधानसभा समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा

Share
Share

धनबाद । झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने बुधवार को सभापति सह महेशपुर विधायक स्टिफेन मरांडी की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य सह कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं बाड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की उपस्थिति में सर्किट हाउस में वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखण्ड बिद्युत वितरण निगम लिमिटेड, परिवहन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केन्द्र, उत्पाद, खनन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भूमि-संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल 1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल (यान्त्रिक), पथ प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, चिरकुंडा नगर परिषद सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक से पहले उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने समिति के सभापति तथा सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles