Home झारखण्ड धनबाद एसएसपी ने महुदा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के दिए निर्देश
झारखण्डराज्य

धनबाद एसएसपी ने महुदा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के दिए निर्देश

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को महुदा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटर डिस्ट्रिक्ट महुदा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और मौके पर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण महुदा चेक पोस्ट पर सतर्कता और निगरानी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने बेरिकेड की संख्या बढ़ाने, चेक पोस्ट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने महुदा थाना का भी भ्रमण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण करने पर बल दिया।

उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से रात्रि गश्त को बढ़ाने और त्योहारों के मद्देनज़र हर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना है जिसमें किसी तरह की कोताही की कोई गुंजाईश नही होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles