Home क्राईम भगोड़े प्रिन्स खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

भगोड़े प्रिन्स खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार

Share
Share

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े प्रिन्स खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस समेत नगद बरामद

धनबाद । सोमवार को धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस की विशेष टीम ने भगोड़े प्रिन्स खान गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया को बताया कि पकड़े गये अपराधी शहर में रंगदारी और जबरन उगाही की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरोह के गिरफ्तार 12 अपराधियो में प्रिन्स खान के शूटर, समर्थक और अवैध रकम को ठिकाने लगाने वाले गुर्गे इस बार पुलिस के हथे चढ़े हैँ। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, कुछ जिंदा कारतूस के साथ करीब 32 हज़ार रुपये भी बरामद किया है। प्रिन्स खान गिरोह का सम्बन्ध जमशेदपुर के भानु मांझी गैंग से भी है।

पकड़े गये अपराधियों ने हाल ही में राजगंज के एक पेट्रोल पम्प पर बम्बाजी की वारदात को अंजाम दिया था, यह गिरोह पहले भी कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में जमशेदपुर के भानु मांझी गिरोह के सदस्य भी शामिल हैँ। गिरोह के सरगना समेत अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...