Home क्राईम पुलिस मुठभेड़ में मांझी गिरोह का सर्वाधिक वांछित अपराधी भानु मांझी घायल, अस्पताल में भर्ती
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

पुलिस मुठभेड़ में मांझी गिरोह का सर्वाधिक वांछित अपराधी भानु मांझी घायल, अस्पताल में भर्ती

Share
Share

जमशेदपुर के मांझी गिरोह का सरगना भानु मांझी ने पुलिस पर की फायरिंग, तेतुलमारी पुलिस के जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती

तेतुलमारी/धनबाद । जमशेपुर का सर्वाधिक वांछित अपराधी मांझी गिरोह का मुख्य सरगना भानु मांझी पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ।एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस और भानु मांझी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा उसे रोकने की कोशिश करने के दौरान भानु मांझी ने पहले पुलिस के ऊपर फायरिंग की।बचाव में पुलिस के द्वारा भानु मांझी के ऊपर जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें भानु मांझी को गोली लगी।पुलिस द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक राजगंज मार्ग में पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी।भानु मांझी इस ओर से जा रहा था।पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की।लेकिन पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने बचाव में उसके ऊपर भी फायरिंग की, जिसमें उसे गोली लगी है।घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सोमवार को ही पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।यह चारों सदस्य गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर का काम करते थे।गैंगस्टर प्रिंस खान व्यवसायियों से रंगदारी के लिए उनके ऊपर भानु मांझी गिरोह के सदस्यों से फायरिंग करवा रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि भानु मांझी धनबाद में छुपा हुआ है।दरअसल जमशेदपुर का मांझी गिरोह का मुख्य सरगना भानु मांझी धनबाद के गैंग्स ऑफ वासेपुर का भगोड़ा अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान से हाथ मिला लिया है और दोनों एक दूसरे को हथियार ,शूटर और टारगेट में मदद कर रहे है।पुलिस ने इस गैंग से जुड़े एक दर्जन अपराधियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है।

बताते चले कि धनबाद में करीब 3 साल बाद पुलिस और अपराधियों के बीच सीधा मुठभेड़ हुआ है।इसके पहले बैंक मोड़ में मुथूट फिन कॉर्प फाइनेंस बैंक डकैती की घटना में पहुंचे अपराधियों के साथ 05 सितंबर 2022 को बैंक मोड़ पुलिस की सीधी मुठभेड़ हुई थी,जिसमें एक अपराधी मारा गया था और मौके से बिहार के दो कुख्यात अपराधी जिंदा पकड़े गए थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles