Home झारखण्ड जिप सदस्य पति आशीष महतो ने बाउरी टोला के ग्रामीणों की समस्याओं को जाना
झारखण्डराज्य

जिप सदस्य पति आशीष महतो ने बाउरी टोला के ग्रामीणों की समस्याओं को जाना

Share
Share

जर्जर सड़क की समस्या जल्दी ही दूर करने का दिया आश्वासन

बलियापुर । जिला परिषद सदस्य उषा देवी के पति आशीष महतो मंगलवार को बाघमारा पंचायत के डोनुडीह बाउरी टोला पहुंच ग्रामीणों से वहां की समस्याओं से अवगत हुए।ग्रामीणों ने उन्हें सड़क की समस्या को बताते हुए कहा कि गांव की सड़क जर्जर हो गई है।इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।बारिश होने पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है, इसलिए गांव में सड़क का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को पहल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।मौके पर अभिषेक बाउरी ,अनुप बाउरी ,मोनी शंकर बाउरी ,विक्की ,विवेक ,साधन ,उदय,संदीप ,मिहिर एवं अन्य मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...