Home मनोरंजन फिल्म निर्माता सुजीत सुमन रील्स क्रिएटर के रूप में अग्रसर, लोग कर रहें हैं पसंद
मनोरंजन

फिल्म निर्माता सुजीत सुमन रील्स क्रिएटर के रूप में अग्रसर, लोग कर रहें हैं पसंद

Share
Share

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन इन दिनों रील्स क्रिएटर के रूप में अग्रसर हैं।सोशल मीडिया में विभिन्न रील के माध्यम से लोगों के बीच स्वयं को प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा भी बटोर रहें हैं।बता दें कि प्रशंसकों एवं समर्थकों द्वारा इनके रील्स काफी पसंद किए जा रहें हैं।वहीं व्यूज भी अच्छे आ रहें हैं।
इस पर सुजीत सुमन ने बताया कि चूंकि आज का दौरा सोशल मीडिया का हो गया हैं।यह आज के समय में बहुत बड़ा माध्यम हैं, जिसके द्वारा लोगों से सीधे जुड़ सकते हैं।मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए मैंने भी रील्स बनाना शुरू किया हैं।जिसका रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा हैं।काफी लोग पसंद कर रहें हैं और प्रोत्साहित भी कर रहें हैं।हालांकि, मेरा मुख्य कार्य फिल्म निर्माण ही हैं।यह तो मैं शौक के लिए खाली समय में किया करता हूं।ताकि लोगों से जुड़ा रह सकूं।

फिल्म निर्माता सुजीत सुमन जुनूनी मर्डर, लाल, सईयां हमार थानेदार इत्यादि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।भोजपुरी और हिंदी भाषा की फिल्मों का निर्माण अभी तक कर चुके हैं।आगामी समय में बहुत जल्द नई जानकारी साझा करेंगे।इन्होंने दर्शकों को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया कि इसी प्रकार अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखें।वह अपनी फिल्मों और रील्स के द्वारा इसी प्रकार मनोरंजन करते रहेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...