Home बिहार आइकॉन राजन कुमार की अपील पहले मतदान, फिर जलपान, तब कोई और काम
बिहारराज्य

आइकॉन राजन कुमार की अपील पहले मतदान, फिर जलपान, तब कोई और काम

Share
Share

मुंगेर (बिहार) । फिल्म अभिनेता आइकॉन राजन कुमार ने बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के कलाकारों के साथ शादीपुर मुंगेर वार्ड नंबर 24 में मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। बिहार चुनाव 2025 में आइकॉन राजन कुमार युवा वोटर को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं।मतदाता अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुंगेर जिला सबसे अधिक मतदान करने वाला जिला में शामिल होगा।मतदान हम सब का अधिकार है ,मतदान जरूर करें।पहले मतदान,फिर जलपान, तब कोई और काम। आइकॉन राजन कुमार फिल्म अभिनेता और चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में प्रसिद्ध हैं।मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य युवा वोटरों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उनका मानना है कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। आइकॉन राजन कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से भी अपील की है कि वे अधिक संख्या में मतदान में भाग लें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। वह चाहते हैं कि मुंगेर जिला में सबसे अधिक मतदान दर्ज हो। पहली बार वोट करने जा रही रूबी कुमारी ने कहा इस जागरूकता अभियान से वोटिंग के महत्व को समझना आसान हुआ हैं, मैं वोट जरूर करूंगी।आइकॉन राजन कुमार ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। मूल रूप से मुंगेर बिहार में जन्में हीरो राजन कुमार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उनका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
आइकॉन राजन कुमार चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में प्रसिद्ध हैं और गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं।उन्होंने कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। वह समाजसेवा में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं और लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...