Home बिहार आइकॉन राजन कुमार की अपील पर मजदूरों ने किया वोट डालने का वादा
बिहारराज्य

आइकॉन राजन कुमार की अपील पर मजदूरों ने किया वोट डालने का वादा

Share
Share

6 नवंबर और 11 नवंबर को होना है बिहार विधानसभा चुनाव 2025

मुंगेर (बिहार) । इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार ने मुंगेर के टेटीया बंबर में मजदूरों से मुलाकात की एवं उनसे 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान करने की अपील की। मजदूर काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने वोट डालने का वादा किया।

बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष आइकॉन राजन कुमार ने कई इलाकों में मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये। बिहार चुनाव 2025 में आइकॉन राजन कुमार युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं।

मजदूरों ने वोट डालने का संकल्प लिया और कहा कि पहले मतदान,फिर जलपान करेंगे हम।

उल्लेखनीय है कि आइकॉन राजन कुमार फिल्म ऐक्टर भी है और चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में सारी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उनका उद्देश्य युवा वोटरों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। मूल रूप से मुंगेर बिहार के रहने वाले हीरो राजन कुमार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उनका लक्ष्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...