Home झारखण्ड विधायक प्रतिनिधि रौशन सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र,विधायक जनार्दन पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
झारखण्डराज्य

विधायक प्रतिनिधि रौशन सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र,विधायक जनार्दन पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Share
Share

पूर्व मंत्री के आठ और वर्तमान विधायक के लिए मात्र दो सुरक्षाकर्मी दुर्भाग्यपूर्ण : रौशन
हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज निवासी विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर चतरा विधायक जनार्दन पासवान को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। श्री सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि विधायक जनार्दन पासवान को मात्र दो सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाए गए हैं। चतरा विधानसभा क्षेत्र जंगल, झाड़ी एवं पहाड़ी से घिरा,सुदूरवर्ती क्षेत्र है। ऐसे में विधायक श्री पासवान का कभी भी जनहित के कार्य हेतु या विकास योजनाओं के निरीक्षण एवं चयन के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाना पड़ता रहता है।कहीं-कहीं रात भी हो जाती है। वहीं कई स्थानों पर ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है।ऐसे में दो सुरक्षा कर्मी विधायक की सुरक्षा हेतु पर्याप्त नहीं है।

अधिकांश समय देखा गया है कि इन्हें पुलिस प्रशासन के द्वारा स्काउट भी नहीं मिलती है।जनहित की कार्य , विकास योजनाओं का चयन एवं अवलोकन- निरीक्षण हेतु इन्हें दूर-दूर इलाके में बिना पर्याप्त सुरक्षा गार्ड के हीं जाना पड़ता है जिससे खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।अपराध के मामलों को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री पासवान को उचित सुरक्षा मुहैया करवाया जाए। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हारे हुए प्रतिनिधि को 8 सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाया गया है।जबकि जीते विधायक को मात्र 2 सुरक्षा ये कहां तक न्याय हैं।यह चतरा की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है।उल्लेखनीय है कि चतरा जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...