Home क्राईम मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केबल चोरी मामले में फरार आरोपी सुंदर भुईया गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केबल चोरी मामले में फरार आरोपी सुंदर भुईया गिरफ्तार

Share
Share

कतरास । मधुबन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिनीडीह में घेराबंदी कर केबल चोरी के आरोपी सुंदर भुईया उर्फ़ सोहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।मालूम हो कि 21 दिसंबर को बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी की चालू खदान से केबल चोरी की घटना हुई थी।घटना के दौरान मजदूरों ने खदान के अंदर एक चोर को देख लिया था।सूचना मिलने पर सीआईएसएफ ने प्रबंधन के सहयोग से आरोपी संतोष कुमार उर्फ पीलिया को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।पूछताछ में संतोष ने अपने अन्य साथियों गोविंद साव,सुंदर भुईया व सोनू कुमार के नाम बताए थे।गौरतलब है कि आरोपी गोविंद साव को भी गत माह मधुबन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मधुबन थानेदार शुभम कुमार के नेतृत्व में फरार व वारंटियों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...