Home झारखण्ड जनसमस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से हुई वार्ता
झारखण्डराज्य

जनसमस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से हुई वार्ता

Share
Share

धनबाद । मंगलवार को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा से धनबाद नगर निगम क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर वार्ता की।धनबाद नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्या झरिया क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स भुगतान के बावजूद भी पेयजल की समस्या काफी दयनीय है, शहर के प्रमुख जगहों पर सफाई हो रही है लेकिन शहर के अंदर मोहल्ले इत्यादि में क्षेत्र में सफाई नहीं होना, विद्युत शवदाह गृह को चालू करने, 55 वार्ड में लंबीत योजना सड़क नाली एवं पार्क का निर्माण, स्ट्रीट लाइट सभी एरिया में ठीक नहीं हैं इत्यादि विषय पर चर्चा हुई।जिस पर आश्वासन दिया गया कि जल्दी उपरोक्त जन समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए निदान को लेकर पहल होगी।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि होल्डींग टैक्स देने के बाद सर्विस टैक्स लेने का निर्णय चाहे सरकार का हो या निगम का गलत है।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मुख्तार खान, शाहिद कमर, मुकेश गुप्ता, जावेद खान एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles