Home झारखण्ड बरमसिया पुल मरम्मती कार्य आज से होगा प्रारंभ, पुल पर आवागम होगी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित
झारखण्डराज्य

बरमसिया पुल मरम्मती कार्य आज से होगा प्रारंभ, पुल पर आवागम होगी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

Share
Share

जिलावासियों के सहूलियत हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार वैकल्पिक मार्ग का रूट मैप जारी

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बरमसिया पुल में मरम्मत कार्य 5 नवंबर से प्रारंभ होना सुनिश्चित है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान बरमसिया पुल में मरम्मत कार्य होगा, जिसमें गार्डवाल की मरम्मत और पुल के ऊपर की सड़क का सुधार शामिल है।

जिस कारण से कल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बरमसिया पुल से बंद रहेगा। उक्त मरम्मति कार्य के मद्देनजर यातायात मार्ग 5 नवंबर से अगले आदेश तक (संभावित तिथि 20 दिसंबर) निम्न परिवर्तन किया जाता है :-

एफ०सी०आई० गोदाम एवं अन्य रास्तों से बरमसिया पुल होकर हीरापुर से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों का मार्ग।

एफ०सी०आई० गोदाम→ भुदा→ बलियापुर मार्ग

बरमसिया, भुदा, मनईटॉड़ आदि जगहों से होकर बरमसिया पुल होकर हीरापुर की तरफ जाने वाले छोटी वाहनों का मार्ग।

मनईटॉड→ हावड़ा मोटर→ धनसार चौक→ जेपी चौक  → बिरसा चौक → श्रमिक चौक→  रणधीर वर्मा चौक → हीरापुर

हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटी वाहनों का मार्ग

हीरापुर→ रणधीर वर्मा चौक→ श्रमिक चौक्→ बिरसा चौक→ जेपी चौक→ धनसार मोड→ हावडा मोटर → बरमसिया

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles