Home झारखण्ड बड़की बौआ सतीटांड़ में जनजागरुकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
झारखण्डराज्य

बड़की बौआ सतीटांड़ में जनजागरुकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Share
Share

बड़की बौआ। बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत बड़की बौआ सतीटांड़ में गुरुवार को झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी नारायण रजक उर्फ शंकर रजक उपस्थित रहें। मुखिया, सरपंच एवं अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं आयोजकों द्वारा मुखिया एवं सरपंच को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मौके पर ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण भी किया गया। तत्पश्चात झारखंडी लोक सेवा संस्थान के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में जगदीश महतो, उत्तम कुमार दास,गौतम कुमार दास, करण कुमार दास, लक्ष्मी कुमारी, जिया कुमारी, सुनिधि, राधो सिंह, संतोष सिंह, परशुराम दुबे एवं ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...