Home क्राईम धनबाद एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

धनबाद एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

Share
Share

अड्डाबाजी के खिलाफ धनबाद पुलिस का कड़ा अभियान, देर रात तक हुई सघन छापेमारी

कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए, वारंट और कुर्की आदेशों के त्वरित निष्पादन का निर्देश भी जारी

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार की शाम से लेकर देर रात तक धनबाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डाबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली अनावश्यक भीड़भाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना था, ताकि संभावित अपराधों को पहले ही रोका जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थल, सुनसान इलाकों, गलियों और मोहल्लों में सघन जांच की। कई स्थानों पर लोगों की तलाशी ली गई और पहचान पत्रों की जांच की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी जो देर रात बिना कारण समूह में खड़े पाए गए। वहीं, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

एसएसपी ने बताया कि अड्डाबाजी अपराध की जड़ होती है, इसलिए पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

इसके अलावा, न्यायालय से निर्गत कुर्की और वारंट आदेशों को शीघ्रता से तामील करने का निर्देश भी वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी को दिया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...