Home झारखण्ड झामुमो धनबाद महानगर प्रतिनिधिमंडल ने जनसमस्याओं को लेकर सहायक नगर आयुक्त को सौंपा पत्र
झारखण्डराज्य

झामुमो धनबाद महानगर प्रतिनिधिमंडल ने जनसमस्याओं को लेकर सहायक नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

Share
Share

धनबाद । झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण जनसमस्या से संबंधित पत्र सौंपा। जिसका नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष वकील दास ने किया तथा इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने निगम प्रशासन से मांग किया कि वार्ड संख्या 21 में पंडित दीनदयाल रोड पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों का समाधान हो सके।साथ ही वार्ड नं 18, 29,30,47 में बिजली, सड़क, नाली और साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा गया ।

बैठक के दौरान झामुमो प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताओं और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्टी सजग है और यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो झारखंड मुक्ति मोर्चा जनहित में आंदोलनात्मक रुख अपनाने से पीछे नहीं हटेगा।

सहायक आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्राप्त ज्ञापन की सभी मांगों की गम्भीरता से समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर झामुमो धनबाद महानगर समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।जिनमें मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान महानगर सचिव रामू मंडल उपाध्यक्ष राजू प्रमाणिक, राजेश तुरी, जाहिद शेख, सद्दाम हुसैन , ऋतिक राणा,पंकज श्रीवास्तव संग अन्य कार्यकर्ता थे।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाता रहेगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...