Home झारखण्ड हटिया मोड़ सड़क दुर्घटना में बोरिंग वाहन की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से हुई घायल
झारखण्डराज्य

हटिया मोड़ सड़क दुर्घटना में बोरिंग वाहन की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से हुई घायल

Share
Share

राजगंज । शनिवार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर राजगंज थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित जीटी रोड मुख्य मार्ग पर एक बोरिंग वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में घायल महिला की पहचान संजू देवी, चकाई (बिहार) निवासी के रूप में हुई है,जो राजगंज के जोड़ापीपर ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करती हैं।
जानकारी के अनुसार संजू देवी अपने बच्चों के साथ राजगंज हटिया में खरीदारी करने आई थीं। हटिया से लौटने के दौरान हटिया मोड़ के पास मुख्य सड़क पार करते समय बोरिंग वाहन संख्या JH10CW 0309 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों और राजगंज पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरिंग वाहन को जब्त कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
घटना के समय हटिया मोड़ पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतारों के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...