Home झारखण्ड झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, अलग राज्य के लिए बलिदान देने वालों को किया नमन
झारखण्डराज्य

झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, अलग राज्य के लिए बलिदान देने वालों को किया नमन

Share
Share

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण में तेजी से आगे बढ़ रहा है झारखंड – मथुरा प्रसाद महतो

झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, अलग राज्य के लिए बलिदान देने वालों को किया नमन

धनबाद । झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य दिशाओं में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में विकास की गति अच्छी है। उन्होंने कहा कि धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन सहित पूरा जिला प्रशासन जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लाभुकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।

अपने संबोधन के दौरान विधायक ने सभी को सुदृढ़ राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही अलग राज्य निर्माण में अहम् भूमिका निभाने के लिए स्मृति शेष शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो, एके राय, शहीद निर्मल महतो, शक्ति नाथ महतो सहित अन्य शहीदों को याद करते हुए नमन किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में झरिया, निरसा, तोपचांची, पुटकी, बलियापुर, गोविंदपुर, धनबाद तथा बाघमारा अंचल के 10-10, टुंडी अंचल के 9 एवं कलियासोल अंचल के 5 आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले जनप्रतिनिधियों तथा अतिथियों का पारंपरिक लोटा पानी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात न्यू टाउन हॉल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के अलावा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...