Home झारखण्ड आपातकालीन मदद के लिए डायल करें 112, धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
झारखण्डराज्य

आपातकालीन मदद के लिए डायल करें 112, धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Share
Share

पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस – सभी सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध : सड़क सुरक्षा पर भी लोगों को किया गया जागरूक

डायल 112 पर मदद के लिए फोन आने पर चंद मिनट में मौक़े पर पहुंचेगी पुलिस की टीम

धनबाद । एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने बुधवार को शहर में Emergency Response Support System (ERSS) – डायल 112 की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य था—लोगों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए एक ही नंबर 112 पर कॉल करने के लिए जागरूक करना।

अभियान के दौरान सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों में लोगों से संपर्क कर बताया कि दुर्घटना, आगजनी, अपराध, स्वास्थ्य आपातकाल या किसी भी संकट में डायल 112 पर कॉल कर तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य सेवाओं की मदद प्राप्त की जा सकती है।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि अभियान के तहत न सिर्फ 112 सेवा की जानकारी दी जा रही है, बल्कि यातायात नियम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातों से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा करें।

उन्होंने कहा कि डायल 112 सेवा का मुख्य उद्देश्य है—हर जरूरतमंद तक समय पर और विश्वसनीय सहायता पहुँचाना, चाहे वह किसी भी तरह की आपात स्थिति क्यों न हो। धनबाद में डायल 112 का रिस्पांस टाइम महज 5 मिनट है यानि मदद के लिए फोन आने पर कुछ ही मिनट में सहायता के लिए पुलिस टीम मौक़े पर होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...