Home Breaking News Top News वेबसाइट फिर बनी मौत की वजह,आखिर कब तक होती रहेंगी ऐसे ही मौते
Top Newsमहाराष्ट्र

वेबसाइट फिर बनी मौत की वजह,आखिर कब तक होती रहेंगी ऐसे ही मौते

Share
Share

महाराष्ट्र। जलगांव में एक 13 वर्षीय किशोर ने अपने रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में सामने आया है कि खुदकुशी करने से पहले उसने मोबाइल पर एक वेबसाइट खोली थी, जो मौत का समय बताने का दावा करती है।

सब-इंस्पेक्टर विशाल सोनावने ने बताया कि किशोर तुकारामवाड़ी निवासी एक रिश्तेदार के साथ रहता था। उसने घर में अकेले होने के दौरान फांसी लगा ली। घटना के बारे में पता चलने पर परिजन उसे जलगांव सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि हमें शक है कि कुछ वेबसाइट के प्रभाव में आकर बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।  दरअसल, फांसी लगाने से कुछ देर पहले बच्चे ने अपने मोबाइल पर एक वेबसाइट खोली थी।

इस पर किसी भी व्यक्ति की मौत का वक्त बताने का दावा किया गया था। माना जा रहा है कि बच्चे ने खुद से जुड़ी जानकारी भरकर उस वेबसाइट पर मौत की तारीख देखी। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...