Home झारखण्ड प्रशासनिक लापरवाही और भू-माफियाओं के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन
झारखण्डराज्य

प्रशासनिक लापरवाही और भू-माफियाओं के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

Share
Share

धनबाद। घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले समाज के सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने प्रशासनिक लापरवाही और भू-माफियाओं के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर किया गया।मामला विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं।जिनमें से कई हत्या से भी जुड़ा हुआ बताया गया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह का कहना हैं कि विगत दिनों समाज के तीन सदस्यों की हत्या हुई।लेकिन, पुलिस – प्रशासन द्वारा किसी भी मामले में न्याय दिलाने को लेकर कोई सफलता नहीं मिली हैं।
हरिहरपुर थाना क्षेत्र के कपिल सिंह की निर्मम हत्या हुई। लेकिन, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।बोकारो थर्मल के तुषार सिंह का शव तीसरा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ, इस मामले में भी कार्रवाई शून्य है।गोविंदपुर थाना में मंजुड़ा राय की स्कूल परिसर में हत्या हुई।जिसका आरोपी भी पुलिस की पकड़ में नहीं हैं।बाघमारा निवासी सुमित राय दामोदर नदी में बहने के बाद लापता है।इस मामले में भी पुलिस – प्रशासन की विफलता हैं।लापता के शव तक की खोजबीन नहीं हो पाई।
धरना प्रदर्शन में पीड़ित परिवार के लोग भी शामिल हुए।जिनमें से तुषार सिंह की तस्वीर लेकर पहुंची उसकी मां राधा देवी ने कहा कि हम लगातार थाना, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास गए।लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।हमें न्याय चाहिए।
कपिल सिंह की पत्नी ने बताया कि मेरे पति की निर्मम हत्या पीट-पीट हुई हैं।लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।हमें न्याय चाहिए।
घटवार समाज का आरोप हैं कि घटनाओं की जांच और कार्रवाई की गति प्रशासनिक निष्क्रियता की ओर इशारा करती है। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बड़े स्तर पर किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में विष्णु राय, राजू राय, मधुसूदन राय, शीतल राय, विकास राय, पंकज राय, प्राण किशोर राय, राहुल राय, मनीष राय दिनेश राय, यमुना प्रसाद राय, बीरबल राय, ललिता देवी, आशा राय, गायत्री देवी, मीनू राय, लोकनाथ राय, किशोर राय, परमेश्वर राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...