Home झारखण्ड दिसंबर में आपदा मॉक ड्रिल व सभी संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश
झारखण्डराज्य

दिसंबर में आपदा मॉक ड्रिल व सभी संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश

Share
Share

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक सम्पन्न

साहिबगंज । उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू उपस्थित रहीं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर माह में आपदा से निपटने की तैयारी की समीक्षा हेतु व्यापक मॉक ड्रिल का पूर्व अभ्यास किया जाएगा, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त ने आपदा विभाग में आने वाले अभिलेखों की त्रुटियों को शीघ्र दूर कर लाभार्थियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उधवा, बरहेट सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पूर्व-चेतावनी सायरन प्रणाली के अधिष्ठापन की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश भी दिया।

इसके अलावा सभी सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठानों, संस्थानों, होटलों आदि में फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराने का आदेश देते हुए सुरक्षा मानकों को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles