Home झारखण्ड दिसंबर 2026 है अंडरपास चौड़ीकरण पूरा करने की डेडलाइन
झारखण्डराज्य

दिसंबर 2026 है अंडरपास चौड़ीकरण पूरा करने की डेडलाइन

Share
Share

उपायुक्त व एसएसपी ने गया पुल अंडर पास के चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

धनबाद वासियों की दशकों की समस्या का होगा परमानेंट समाधान – उपायुक्त

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार की सुबह गया पुल अंडर पास चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा चौड़ीकरण कार्य का निर्माण कर रही कंपनी से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि गया पुल अंडर पास धनबाद की लाइफलाइन है। इसका चौड़ीकरण पूरा हो जाने के बाद धनबाद वासियों की दशकों की समस्या का परमानेंट समाधान हो जाएगा। निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2026 निश्चित है। परंतु कार्य में तेजी लाकर इससे पूर्व ही काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि इस काम में पेयजल, विद्युत, पथ निर्माण, नगर निगम, रेलवे, भारत संचार निगम लिमिटेड सहित कई विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ऊपर से नई दिल्ली, मुंबई, गांधीधाम, पठानकोट सहित देश के अन्य शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है।

उपायुक्त ने कहा कि इसलिए निरीक्षण के दौरान सभी विभागों को एक साथ स्थल पर बुलाकर निरीक्षण किया है। उनको समय पर अपना काम पूरा करने का निर्देश दिया दिया है। जिससे अंडर पास चौड़ीकरण में किसी भी प्रकार का कोई विलंब और बाधा उत्पन्न नहीं हो। साथ ही निर्माण के दौरान एक यूटिलिटी कॉरिडोर भी बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिससे पानी, नाला, गैस पाइपलाइन, फुटपाथ इत्यादि के लिए कोई परेशानी नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, पूर्व मध्य रेलवे के सहायक अभियंता ओम प्रकाश सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनीष कुमार, अतुल कुमार, जूनियर इंजीनियर विपिन कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles