Home क्राईम गृहभेदन की बड़ी घटना का सफल उद्भेदन, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

गृहभेदन की बड़ी घटना का सफल उद्भेदन, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Share
Share

भारी मात्रा में चोरी किए गए गहने एवं सामग्री बरामद

हजारीबाग । कटकमदाग थाना क्षेत्र में हुई गृहभेदन की एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य सरगना समेत कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।साथ ही सोना-चाँदी के गहनों एवं अन्य कीमती सामानों की भारी मात्रा में बरामदगी की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूर्व में हुई कई चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।
विगत 22 नवंबर को विष्णुपुरी गली संख्या 15 निवासी 30 वर्षीय पिंकी कुमारी के घर दिन के समय अज्ञात अपराधियों द्वारा ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें सोना एवं चाँदी के कई कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में वादी के आवेदन पर कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हजारीबाग के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार छापामारी, आसूचना संकलन एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई की गई।
28 नवंबर को लगभग 2 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो “टैक्सी” के नाम से जाना जाता है, विष्णुपुरी गली संख्या 4 में चोरी की नियत से घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापामारी की गई।जिसमें मुख्य अभियुक्त सुभाष चन्द्र बोस उर्फ टैक्सी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कांड में चोरी गए अधिकांश सोना-चाँदी के आभूषण बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुभाष चन्द्र बोस उर्फ टैक्सी ने कटकमदाग, लोहसिंघना एवं सदर थाना क्षेत्र में कुल 10 से अधिक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसकी निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त भोला प्रसाद सोनी को भी गिरफ्तार किया गया, जो चोरी के आभूषणों को खपाने में संलिप्त था। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में अमित दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...