Home झारखण्ड सदर अस्पताल परिसर में आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) का हुआ उद्घाटन
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल परिसर में आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) का हुआ उद्घाटन

Share
Share

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन

आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बच्चों के बीच किया पोषक आहार किट का वितरण

धनबाद । सिविल सर्जन कैंपस में सदर अस्पताल के नव निर्मित आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) का रविवार को राज्य के विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह तथा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने रिसेप्शन एरिया, वार्ड 1 तथा 2, किचेन एरिया, प्ले एरिया, डॉक्टर चैंबर समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपायुक्त के प्रयास से तैयार इस आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र की व्यवस्था देखकर सराहना की।
अपर मुख्य सचिव ने इलाजरत बच्चों तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों का हाल चाल जाना। उन्होंने इलाजरत बच्चों के बीच पोषक आहार किट का वितरण भी किया जिसका प्रयोग बच्चे डिस्चार्ज होने के बाद अपने घरों में करेंगे।

इस आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में बेड से लेकर बच्चों के इलाज और मनोरंजन की तमाम व्यवस्था की गई है। जिसमे मॉड्यूलर किचेन है ताकि साफ – सफाई का ध्यान रखा जाए। सभी चीजें व्यवस्थित हो और बच्चों के पोषण से संबंधित खाना बना सके। साथ ही साथ पूरे क्षेत्र को बच्चों से संबंधित (चाइल्ड फ्रेंडली)चिजो (खेल कुद, शिक्षा, आदि) में डेवलप किया गया है ताकि बच्चो बच्चो का मन लगे । प्रतिदिन यहां उनका ग्रोथ रेट देखा जाएगा। आने वाले समय मे यह आदर्श कुपोषण केन्द्र पूरे राज्य के लिए बनेगा इस सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। जिला के बाकि कुपोषण केन्द्र को भी इसी तरह सुदृद्ध किया जाएगा।

इस आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में बैंक ऑफ इंडिया के सीएसआर फंड की भी सहायता ली गई है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बैंक ऑफ इंडिया ने कुपोषण उपचार केंद्र में उपायोगी सामग्री उपलब्ध कराई है।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, सदर उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार, आंचलिक प्रबंधक, बीओआई दिनेश प्रसाद, उप आंचलिक प्रबंधक, बीओआई अवरातनु चंद्र समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...