Home झारखण्ड जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक
झारखण्डराज्य

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

Share
Share

सभी कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद । जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, प्रखण्ड समन्वयक, पोषण अभियान, बाघमारा के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान पोषण ट्रैकर ऐप में लाभुकों को FRS से आच्छादित किए जाने की अद्यतन स्थिति, Supportive Supervision एवं डैशबोर्ड इन्ट्री से संबंधित स्थिति, APPAR एवं ABHA ID से संबंधित प्रतिवेदन, आँगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, आधारभूत संरचना, मरम्मति, पेयजल, बिजली से संबंधित प्रतिवेदन, Sanitation, Drinking Water, Rain Water Harvesting & Poshan Vatika से संबंधित प्रतिवेदन, आँगनबाड़ी केन्द्र के Latitude & Longitude से संबंधित प्रतिवेदन, CBE गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन, आँगनबाड़ी केन्द्र का विद्यालय-सह-स्थापन (Co-location) से संबंधित प्रतिवेदन की स्थिति, सक्षम आँगनबाड़ी से संबंधित प्रतिवेदन की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित स्थिति, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के संबंध में प्रगति प्रतिवेदन, आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित प्रतिवेदन, पालना संचालन हेतु सर्वे, भवन चिन्हित करने से संबंधित अद्यतन स्थिति, सेविका / सहायिका एवं पोषण सखी के रिक्ती से संबंधित प्रतिवेदन, SAMAR/CMAM से संबंधित सूचीकरण एवं पंजीकरण से संबंधित प्रतिवेदन, सेविका/सहायिका एवं पोषण सखी मानदेय एवं पोषाहार अभिश्रव से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने सभी संबंधित को योजनाओं में प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने और समस्याओं को दूर करने के भी निर्देश दिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...