Home क्राईम एम्स के पास मिला अधजला शव, जाँच – पड़ताल में जुटी पुलिस
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

एम्स के पास मिला अधजला शव, जाँच – पड़ताल में जुटी पुलिस

Share
Share

देवघर । देवीपुर प्रखंड स्थित शंकरपुर-गिद्धिया के बीच एम्स के पास पुलिस को एक अधजला शव मिला है।शव मिलने से आसपास के लोग सहमे हुए हैं।शंकरपुर-गिद्धिया के बीच सड़क किनारे फैले जंगल में अधजली हालत में शव फेंका हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर जब इस अधजले शव पर पड़ी तो लोगों ने मौके पर देवीपुर थाने को सूचित किया।सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।इम मौके पर एसडीपीओ अशोक सिंह ने कहा कि शव की स्थिति को देखने के बाद प्रारंभिक जांच से यही पता चल रहा है कि बाहर से लाकर किसी ने शव को यहां फेंक दिया है।एसडीपीओ ने कहा कि यहां पर फेंकने के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया है ताकि सबूत मिटाया जा सके।लेकिन आनन-फानन या किसी के डर से शव को आधा जला हुआ छोड़कर अपराधी भाग गए हैं।
पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है।शव काफी हद तक जल चुका है, चेहरे के माध्यम से पहचान पाना मुश्किल है।शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट खंगाल रही है।इसके साथ ही आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे देवघर के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम से भी संपर्क किया गया है।वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...