Home झारखण्ड केन्दुआडीह गैस रिसाव मामले में डॉ नीलम मिश्रा की चेतावनी कहा बीसीसीएल कोयला भवन का करेंगे घेराव
झारखण्डराज्य

केन्दुआडीह गैस रिसाव मामले में डॉ नीलम मिश्रा की चेतावनी कहा बीसीसीएल कोयला भवन का करेंगे घेराव

Share
Share

धनबाद । झारखंड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय सदस्य सह केन्द्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा ने जिला अध्यक्ष लखी सोरेन एवं महानगर अध्यक्ष मंटु चौहान सहित जिला व महानगर समिति के पदाधिकारीगण के साथ संयुक्त रूप से केन्दुआडीह गैस रिसाव मामले का जायजा लेने गुरुवार को केन्दुआडीह पांच नंबर नया धौड़ा राजपूत बस्ती पहुंचे।उन्होंने जहरीली गैस रिसाव से हुए दो महिलाओं की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने से संबंधित मामले की जानकारी बीसीसीएल पदाधिकारियों से ली।उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि इतने सालों से बीसीसीएल कोयले का दोहन कर रही है।फिर इस तरह के हादसे के रोकथाम के लिए पहले से ही पुख्ता व्यवस्था की क्यों नहीं की गई?आगे कहा कि धनबाद से जब बीसीसीएल के माध्यम से केंद्र सरकार को अरबों रुपए मिल रहे हैं,तो खनन स्थल और आसपास के लोगों की अच्छी सेहत और रहना – सहन की व्यवस्था के लिए उचित कदम क्यों नहीं उठाया गया।डॉ. नीलम मिश्रा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि झामुमो इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के मुख्य द्वार के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी।पीड़ित परिवार से मिल वहां के निवासियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस विषय पर गंभीर है और राज्यस्तरीय हर सुविधा और राहत देने को तत्पर हैं।मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो ,उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी ,राज आनंद ,समीर रवानी ,हरीश सिंह ,बंटी सिंह,राजू प्रमाणिक,मदन राम, नईम अंसारी , टिंकू सरकार ,जितेंद्र पासवान, रीना पासवान, कुणाल कुमार,मंसूर अंसारी , महादेव हांसदा ,सुधीर यादव फरीद मलिक, दिलीप महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...