Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला मिलेट मिशन समिति (DMMC) की बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पर प्रदान की गई स्वीकृति
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला मिलेट मिशन समिति (DMMC) की बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पर प्रदान की गई स्वीकृति

Share
Share

जिला अंतर्गत चल रहे सभी समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला मिलेट मिशन समिति (DMMC) की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में जिला मिलेट मिशन समिति (DMMC) के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा झारखण्ड मिलेट मिशन योजनान्तर्गत राज्य नोडल पदाधिकारी के द्वारा स्वीकृत 333 कृषकों को प्रोत्साहन राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही झारखण्ड मिलेट मिशन योजना के अन्तर्गत कैफेटेरिया प्रोग्राम के तहत सार्वजनिक उपयोग के तहत कैफेटेरिया संचालन हेतु एक कैफेटेरिया का चयन किए जाने की अनुसंशा की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा झारखण्ड राज्य मिलेट मिशन योजनान्तर्गत Best Millet Growing Farmers की सूची पर अनुमोदन प्रदान की गई। साथ ही सीड बैंक हेतु गोविन्द‌पुर पैक्स के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला अंतर्गत चल रहे सभी समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सभी कृषक पाठशाला में किसानों को भ्रमण करा कर कृषि के नए तकनीकों का प्रशिक्षण कर लाभ प्रदान करें ।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, सभी कृषक पाठशाला के संचालक समेत अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...