Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीएम ने ग्रहण किया पदभार।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीएम ने ग्रहण किया पदभार।

Share
Share

धनबाद । धनबाद के नए उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने गुरुवार को अपने-अपने कार्यालयों में पदभार ग्रहण किया।

पदभार से पहले निवर्तमान उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने नए उप विकास आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही कहा कि जो भी पुरानी योजनाएं चल रही है उसे जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निवर्तमान नगर आयुक्त से चर्चा की है। इसमें जानने कि कोशिश की है कि कहां चुनौती है और किसे प्राथमिकता देनी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को नागरिक केंद्रित कार्यालय रखना है। यहां जो भी नागरिक अपने काम से आते हैं उनका काम पूरा हो, यही प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना है ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो।

वहीं एसडीएम ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय के सभी कार्य समय पर निष्पादित किए जाएंगे। यहां आम लोग जन्म, मृत्यु, आय सहित विभिन्न प्रमाण पत्र के लिए आते हैं। लोग अन्य तरह की समस्याएं भी लेकर आते हैं। प्रयास रहेगा कि लोगों का कार्य समय पर संपन्न हो।

पदभार ग्रहण के समय नए नगर आयुक्त का निवर्तमान नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने नए अनुमंडल पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...